Thursday, October 8, 2020

Netflix, Disney+ Hotstar व Amazon Prime video

 15 अगस्त 2020 को देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार का जश्न वैसे नहीं मनाया जाएगा, जैसे हर साल मनाया जाता है। इस बार ज्यादातर लोग घर पर रहकर ही आजादी का जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर पर रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके मनोरंजन का रास्ता भी हमने निकाल लिया है। हम आपके लिए OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई कुछ नई व पुरानी की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी पूरी फैमिली के साथ मिलकर देख सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड को देखते हुए, हालिया रिलीज़ हुईं फिल्मों में ज्यादातर फिल्म 'देशभक्ति' से लबरेज़ है, जैसे जाह्नवी कपूर की Gunjan Saxena, सर्जिकल स्ट्राइल पर बनी फिल्म The hidden strike, व दुनियाभर में मानव कम्प्यूटर के रूप में पहचान बनाकर देश का सर गर्व से ऊंचा करने वाली Shakuntala Devi। आपको बता दें, यह सभी फिल्म अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई हैं, जिसमें Netflix, Disney+ Hotstar व Amazon Prime video शामिल हैं।



तो चलिए नज़र डाल लेते हैं Netflix, Disney+ Hotstar व Amazon Prime video पर उपलब्ध फिल्मों की लिस्ट पर, जिन्हें आप इस स्वतंत्रता दिवस अपने फैमिली के साथ मिलकर देख सकते हैं।


गुंजन सक्सेना

जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म गुंजन सक्सेना Netflix पर 12 अगस्त को रिलीज़ की गई थी, जिसे रिलीज़ के बाद फैन्स का अच्छा-खास रिस्पॉन्स मिल रहा है। यदि आप नहीं जानते, तो बता दें, गुंजन सक्सेना फिल्म इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, जिसके बाद उनका नाम ही कारगिल गर्ल पड़ गया। गुंजन के संघर्ष व वीरता को फिल्म के जरिए पर्दे पर उतारा गया है। यदि आपने अब-तक गुंजन सक्सेना नहीं देखी है, तो स्वतंत्रता दिवस वीकेंड आप इस फिल्म का मज़ा अपनी पूरी फैमिली के साथ ले सकते हैं।

द हिडन स्ट्राइक

The Hidden Strike फिल्म को आज 14 अगस्त shemaroome पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है, जिसे साल 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित होकर बनाया गया है। नई सर्जिकल स्टाइक में आपको महिला सैनिकों के साहस से भी परिचित कराया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें दीपराज राना, मिर सरावर जिम्मी शर्मा, संजय लाखा लखविंदर व वेदिता प्रताप सिंह जैसे स्टार्स शामिल हैं। आजादी के जश्न के तौर पर द हिडन स्ट्राइक भी आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

खुदा हाफिज़
 


विद्यूत जामवाल के फैन्स का इंतज़ार भी आज आखिरकार खत्म हो जाएगा, उनकी अगली फिल्म 'khuda hafiz' आज Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होने वाली है। बात फिल्म की कहानी की करें, तो इस फिल्म की कहानी किडनैपिंग के केस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विद्यूत के किरदार की पत्नी किडनैप हो जाती है, जिसे ढूंढने के लिए वह अपनी पूरी जान लगा देता है। स्टोरी प्लॉट से ही समझ आ जाता है कि फिल्म की कहानी एक्शन से भरपूर होने वाली है। यदि आप देशभक्ति के अलावा दूसरी फिल्मों की लिस्ट ढूंढ रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट साबित होगी।

शकुंतला देवी
 


Shakuntala Devi फिल्म Amazon Prime video पर 31 जुलाई को रिलीज़ कर दी गई थी, लेकिन यदि आपने अब-तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो इस वीकेंड इसे अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं। यह फिल्म ह्यूमन कम्यूटर कहलाए जाने वाली भारतीय महिला शकुंतला देवी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में शकुंतला देवी के जीवन की सफलता व उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है, ओवरऑल फिल्म काफी मज़ेदार है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ इन्जॉय कर सकते हैं।

तानाजी: द अनसंग वॉरियर
 


लेटेस्ट फिल्मों की लिस्ट में भले ही ज्यादा नाम शामिल न हो, लेकिन यदि आप देशभक्ति जगाने वाली फिल्मों की तलाश कर रहे हैं तो अजय देवगन स्टारर फिल्म Tanhaji: The Unsung Warrior भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इस फिल्म को आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। आपको बता दें, ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के सूबेदार तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी अहम किरदार में हैं।

भारत
 


यदि आप सलमान खान के फैन है, तो उनकी फिल्म 'भारत' का लुफ्त Amazon Prime video पर उठा सकते हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर व जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स शामिल है। यह फिल्म पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज़ हुई थी। सलमान के फैन्स हर साल बेसब्री से सलमान की फिल्म का इंतज़ार करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण उनकी कोई फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ नहीं की गई है। तो यदि आप सलमान के डाय-हार्ट फैन हैं, तो इस स्वतंत्रता दिवस 'भारत' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

Walnut, AndroMoney, Wallet

 आज के समय में हमारे ज्यादातर काम स्मार्टफोन के जरिए होते हैं। डिज़िटल हो रही दुनिया में हमारी खरीदारी और लेनदेन भी डिज़िटल हो रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के लिए अपने खर्चों का हिसाब रखन मुश्किल हो जाता है। एक ज़माना था कि हम आपने खर्चों के हिसाब के लिए डायरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब आपकी इस समस्या का समाधान भी स्मार्टफोन कर सकता है। मोबाइल फोन पर अब ऐसे हज़ारों ऐप्स उपलब्ध हैं, जो आपके खर्चों और लेनदेन का हिसाब तो रखेंगे ही, बल्कि इनमें कई ऐसे फीचर्स भी हैं, जो आपकी वित्तिय परेशानियों का भी ख्याल रखेंगे। AndroMoney, Money View, Walnut, Wallet समेत ऐसे कई ऐप्स के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, जो आपके बैंक अकाउंट के बैलेंस और ट्रांजेक्शन के बारे में आपको सभी जानकारी देंगे और साथ ही आपने कितना खर्चा कहां किया है या कितनी कमाई की है, इसकी जानकारी भी एक टैप पर आपके सामने रखेंगे। आइए बिना देरी किए जानते हैं ऐसे आठ ऐप्स के बारे में।


 


AndroMoney

लिस्ट का पहला ऐप AndroMoney है, जो Google Play पर काफी लोकप्रिय एक्सपेंस ट्रैकर ऐप है। इस ऐप में आप एक से अधिक अकाउंट को एक साथ मैनेज कर सकते हैं और अकाउंट बैलेंस पर नज़र रखने के साथ-साथ पैसों का लेनदेन भी आसानी से कर सकते हैं। यह वेब और आईओएस के लिए क्रॉस-प्लेटफॉर्म सपोर्ट से लैस आता है। एंड्रोमनी ऐप कई बजट मैनेजमेंट फीचर्स के साथ आता है और इसमें कई करेंसी का सपोर्ट भी शामिल है। ऐप की एक खासियत इसका सिंपल इंटरफेस भी है, जिसे समझने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। यूं तो ऐप मुफ्त है, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें काफी विज्ञापन देखने को मिलने हैं।

 

Money View

Money View अकाउंट बैलेंस और खर्चों पर नज़र रखने का एक और अच्छा विकल्प है। यह आपके एसएमएस के जरिए आपका बैंक बैलेंस फेच (खींच) कर लेता है। इसके अलावा आप इसमें ओटीपी के जरिए नेट बैंकिंग को भी एक्टिवेट कर सकते हैं, जिससे आप जब चाहे तब अपने अकाउंट पर नज़र रख सकते हैं। इस ऐप की एक खासियत यह भी है कि यह आपको आपके आसपास के ATM की जानकारी भी दे सकता है और टैक्स सेविंग व रिम्बर्समेंट को भी अच्छे से ऑर्गनाइज़ कर सकता है।

 

Walnut

Walnut इस कैटेगरी के सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक है। अच्छी बात यह है कि इस ऐप को Android के साथ-साथ iOS यूज़र्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके हर तरह के खर्चे को पहचान कर उसे अपने आप उस कैटेगरी में डाल देता है। उदाहरण के लिए ग्रॉसरीज़ और रेस्टोरेंट व खाने-पीने पर खर्च किए गए पैसों को फूड कैटेगरी में डालना, ट्रेन व फ्लाइट की टिकट या कैब पर किए खर्चों को ट्रैवल कैटेगरी में डालना। इस तरह यह ऐप आपको यह बताता है कि आपने किस कैटेगरी में कितना खर्च किया है। यह आपको बैंक बैलेंस भी बताता है और साथ ही आपके क्रेडिट कार्ड साइकल को भी मैनेज करता है। इसमें और भी बहुत कुछ है करने को।

 

Money Lover

2017 में जीत चुका है बेस्ट फाइनेंस ऐप का खिताब। इसके अलावा एडिटर चॉइस अवॉर्ड भी मिल चुका है। मनी मैनेजर के साथ-साथ बजट प्लानर की भूमिका भी निभाता है। पिनकोड और फिंगरप्रिंट के जरिए ऐप को रख सकते हैं सुरक्षित। बैंक अकाउंट का ब्योरा रखने में भी सक्षम है Money Lover ऐप। वेब और अन्य मोबाइल प्लेटफॉर्म पर डेटा को सिंक करना भी चुटकी में हो जाता है। ऐप में कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं, जिनके लिए पैसे चुकाने होंगे।

 

Monefy

काफी सिंपल इंटरफेस के साथ आता है Monefy ऐप। इसके फीचर्स भी काफी बेसिक, लेकिन काम के हैं। ऐप में कई करेंसी का सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा यह बिल्ट-इन कैलकुलेटर और पासवर्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें आप अपने डेटा का बैकअप भी बना सकते हैं और साथ ही खर्चों को ट्रैक करने के लिए इसमें विजेट भी मिलता है। ऐप का एक मुफ्त वर्ज़न आता है। हालांकि यदि आप कुछ अतिरिक्त फीचर्स चाहें तो ऐप आपको प्रो वर्ज़न भी देता है, जिसके लिए आपको 199 रुपय देने होंगे।

 

Wallet

Wallet न केवल आपके खर्चों पर नज़र रखता है, बल्कि आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह आपके बैलेंस को सिंक करता है और लेनदेन का हिसाब रखने में मदद करता है। इसमें एक अकाउंट शेयरिंग फीचर भी मिलता है, जो आपको अपनी अकाउंट की जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करने का मौका देता है। कुछ अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें क्लाउड सिंकिंग, वारंटी ट्रैकिंग, शॉपिंग लिस्ट आदि फीचर्स भी मिलते हैं।

 

Fudget

लेनदेन को ट्रैक करने के साथ कमाई और खर्चों का भी रखता है हिसाब। वन-टैप एडिंग और एडिटिंग फीचर भी है काम का। हर महीने होने वाले खर्चों या कमाई पर स्टार लगाने से भविष्य में उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इसी तरह किसी भी खर्चे या कमाई पर 'पेड' मार्क लगा कर याद रखने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही पासकोड लॉक और लॉग-इन के जरिए ऐप को रख सकते हैं सुरक्षित। Fudget में भी मुफ्त के साथ एक प्रीमियम फीचर भी उपलब्ध है।

 

Goodbudget

क्रॉस प्लेटफॉर्म सपोर्ट से लैस आता है Goodbudget ऐप। इसका मतलब है कि आप अपने डेटा को वेब और आईओएस पर सिंक कर सकते हैं। अन्य ऐप्स की तरह इस ऐप में भी खर्चों को ट्रैक करने का विकल्प मिलता है और साथ ही आप अपना डेटा CSV फाइल, QFX और OFX फाइल फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं। यह आपका 7 साल तक के डेटा का हिसाब रख सकता है। आपको सभी बेसिक फीचर्स मुफ्त मिलते हैं, लेकिन यदि आप कुछ प्रीमियम फीचर्स आज़माना चाहते हैं तो आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

WhatsApp Video Call: व्हाट्सऐप पर कैसे करें वीडियो कॉल

 WhatsApp, दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए यूज़र्स केवल चैटिंग और वॉयस कॉल की सुविधा ही नहीं लेते बल्कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को वीडियो कॉल करने का भी विकल्प प्रदान करता है। व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करने का फीचर एकदम मुफ्त है, वीडियो कॉलिंग के लिए आपको बस ठीक काम करने वाले इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यता पड़ेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप वीडियो कॉल का आनंद आप वेब वर्ज़न पर भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप पर कैसे करें वीडियो कॉल।

 


WhatsApp: How to make video calls from a smartphone

स्मार्टफोन के जरिए आप वन टू वन WhatsApp वीडियो कॉल के साथ-साथ ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया प्रक्रिया काफी आसान है, कॉल करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-


1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें और फिर उस कॉन्टेक्ट पर जाएं जिन्हें आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।


2. चैट ओपन करें और वीडियो कॉल करने के लिए कैमरा आइकन पर क्लिक करें।


वन-टू-वन कॉल के साथ-साथ आप अपने स्मार्टफोन पर ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे करें वीडियो कॉल में अन्य सदस्यों के एड।


1. व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान ऊपरी बायीं ओर स्थित Add Participant बटन पर क्लिक करें।


2. फिर Choose a contact और फिर Tap Add पर क्लिक करें।


इसके अलावा, वीडियो कॉल के दौरान एक एक सदस्यों को जोड़ने के अलावा आप सीधे ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। ग्रुप वीडियो कॉल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।


1. WhatsApp ओपन करें और उस ग्रुप को चुने जिनके सदस्यों के साथ आप ग्रुप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।


2. चैट ओपन होने के बाद ऊपर दिए कैमरा आइकन पर क्लिक करें और वीडियो कॉल की शुरूआत करें।


फिलहाल, व्हाट्सऐप पर 8 सदस्यों के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉल व वॉयस कॉल की सुविधा उपलब्ध है।

 

WhatsApp Web Video Call

WhatsApp Web के जरिए वीडियो कॉल कैसे करें, फॉलो करें यह स्टेप्स-


1. सबसे पहले WhatsApp Web खोले और अपने अकाउंट पर लॉग-इन करें।


2. अब वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करें और Create a Room पर टैप करें।


3. अब आपको एक पॉप-अप दिखेगा, Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ें। ध्यान रखें, इस तरह वीडियो कॉल करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती।


4. अब रूम क्रिएट करें और आप वीडियो कॉल करने के लिए तैयार हैं।


5. आपको बस वीडियो कॉल लिंक अपने व्हाट्सऐप उन लोगों को साझा करना है, जिनके साथ आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।


फेसबुक मैसेंजर रूम फीचर के जरिए 50 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं। 

Adobe Scan, Scanner Pro, Google Drive

 अब वो ज़माना गया, जब हम अपने डॉक्युमेंट्स (दस्तावेज़ों) को बाहर स्कैन कराने ले जाते थे या हमें अपने घर में एक बड़ी मशीन रखनी पड़ती थी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अब यह काम भी हमारा स्मार्टफोन आसानी से कर देता है। अब स्मार्टफोन में ऐसे कई ऐप्स आते हैं, जो आपके कैमरा का इस्तेमाल कर आपके डॉक्युमेंट्स को बिल्कुल स्कैनर द्वारा स्कैन किए डॉक्युमेंट्स की तरह बना देते हैं। ये ऐप्स आपके दस्तावेज़ों को अपने सॉफ्टवेयर क्षमताओं की बदौलत ब्लैक एंड व्हाइट या कलर डिज़िटल पेजों में बदल देते हैं। इससे न केवल आप अपना समय बचाते हैं, बल्कि आपका पैसा भी बचता है। इस आर्टिकल में हम आपको पांच बेस्ट स्कैनर ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने Android और iOS दोनों डिवाइसों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 


Best scanner apps for Android and iPhone

Adobe Scan

Adobe Scan इस लिस्ट का सबसे लोकप्रिय स्कैनर ऐप है। यहां तक की यह इस समय प्ले स्टोर में मौजूद सभी स्कैनर ऐप में से सबसे लोकप्रिय ऐप है। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यह आपके दस्तावेज़ों को एक स्टेप में अपने आप स्कैन कर क्रॉप भी कर देता है। इतना ही नहीं, स्कैनिंग के साथ-साथ यह एक तस्वीर में से टेक्स्ट को पहचान कर डिज़िटल टेक्स्ट फॉर्मेट में बदलने के लिए OCR फीचर के साथ आता है। आपके पास अपने स्कैन किए गए दस्तावेज़ों को क्लाउड पर अपलोड करने या इसे थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन के जरिए साझा करने का विकल्प भी है। यह ऐप बिना विज्ञापनों के मुफ्त मिलता है और एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

 

Scanner Pro

जब फीचर्स की बात आती है, तो यह स्कैनर ऐप Adobe Scan से एक स्टेप ऊपर चला जाता है। Scanner Pro ऐप आईओएस स्पेशल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत शैडो रिमूवल फीचर है, जो स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट में से अपने आप शैडो को मिटा देता है। इसके अलावा, यह ऐप आपको कई दस्तावेज़ों को स्कैन करने, उन्हें दूसरों के साथ साझा करने, उन्हें क्लाउड में सेव करने या OCR का उपयोग करके किसी भी तस्वीर को टेक्स्ट डॉक्युमेंट में बदलने की सुविधा देता है। हालांकि, इससे पहले कि आप आगे बढ़ें और इस ऐप को इंस्टॉल करें, ध्यान दें कि यदि आप ऐप पर केवल स्कैनिंग और दस्तावेजों को स्टोर करने के अलावा अन्य सभी फीचर्स का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको 299 रुपये का शुल्क चुका कर इसका पेड वर्ज़न लेना होगा।

 

Microsoft Office Lens

यदि आप एक स्वतंत्र और एक विश्वसनीय स्कैनर ऐप ढूंढ रहे हैं, जो Microsoft Office के साथ अच्छी तरह से मिला हुआ हो, तो Microsoft Office Lens आपके लिए बेस्ट विकल्प है। इस ऐप की मदद से आप डॉक्यूमेंट, बिजनेस कार्ड और व्हाइटबोर्ड इमेज को जल्दी से स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एक डॉक्यूमेंट को पीडीएफ के रूप में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे वर्ड, पावरपॉइंट, वनड्राइव आदि में सेव कर सकते हैं या इसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। ऑफिस लेंस का उपयोग करना आसान है। आप इसे एंड्रॉयड या आईओएस दोनों पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Google Drive for Android

हमारी अगली पसंद Android के लिए Google Drive है। आजकल अधिकतर एंड्रॉयड फोन में गूगल ड्राइव पहले से इंस्टॉल आता है और यदि नहीं आता है, तो आप इसे गूगल प्ले से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको Google Drive पर जाना होगा और नीचे दिए गए '+' आइकॉन पर क्लिक करना होगा और स्कैन पर टैप करना होगा। इसके जरिए आप कोई भी दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ऐप ऊपर बताए ऐप्क की तरह फीचर्स से भरा हुआ नहीं है, लेकिन यह मूल स्कैनिंग आराम से कर लेता है।

 

Notes app for iOS

जिस तरह एंड्रॉयड यूज़र्स के पास गूगल ड्राइव ऐप होता है, उसी तरह iOS यूज़र्स के पास Notes ऐप होता है, जिसमें एक इन-बिल्ट स्कैनर मिलता है। अपने iPhone या iPad पर इसका टेस्ट करने के लिए आपको Notes ऐप खोलना होगा और ''create a new note" पर टैप करें। नीचे दिए गए कैमरा आइकॉन पर टैप करें और स्कैनिंग शुरू करने के लिए स्कैन दस्तावेजों पर टैप करें। स्कैन होने के बाद आप अपने दस्तावेज़ों की तस्वीरों को एडिट भी कर सकते हैं। आखिर में आपको इसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए साझा करने का विकल्प भी मिलेगा।

प्रिज़्मा ऐप

 क्या आपकी भी किसी फोटो को पेंटिंग में तब्दील करने की चाहत है? मार्केट में कई ऐप्स और फोटोशॉप फिल्टर मौजूद हैं जो आपकी इस चाहत को पूरा कर दें। लेकिन इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट में फिल्टर के विकल्प बेहद कम हैं। फिल्टर लगाने के बाद मिलने वाली तस्वीर भी बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती। अब एक नया ऐप आया है प्रिज़्मा। इसने पूरे गेम को दूसरे स्तर पर पहुंचा दिया है। इसका इंटरफेस इस्तेमाल करने में बेहद ही आसान है।


प्रिज़्मा ऐप के नाम से कई फर्ज़ी ऐप भी गूगल प्ले और आईओएस ऐप स्टोर में मौजूद हैं। आपको प्रिज़्मा लैब्स द्वारा बनाए गए ऐप को डाउनलोड करना है।


यह ऐप बेहद ही सरल है। पहली झलक में इंस्टाग्राम की याद दिलाता है। इसका इंटरफेस समझना सबसे आसान काम है। बस आपको तस्वीर लेनी है और अपनी पसंद के फिल्टर को इस्तेमाल करना है। चाहत हो तो ट्विटर या फेसबुक पर शेयर कर दीजिए। इसके इंटरफेस ने हमें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। भले ही इस ऐप में आपके लिए कस्टमाइजेशन के विकल्प बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन हम तेजी और आसानी से कुछ बेहतरीन आउटपुट हासिल कर पाने में कामयाब रहे।


जब आप प्रिज़्मा ऐप को शुरू करेंगे तो यह आपके कैमरे और फोटोज़ फोल्डर का एक्सेस मांगता है। आपको कैमरे का एक्सेस देने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि आप गैलेरी में स्टोर की गई तस्वीरों को भी एडिट कर सकते हैं। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं कि कैमरे से तस्वीरें लेकर उन्हें सीधे एडिट करना समय बचाता है।


इंटरफेस बेहद ही सरल है। ऊपर के आधे हिस्से में व्यूफाइंडर है जो यह दिखाता है कि आप किस चीज की फोटोग्राफिंग कर रहे हैं। दायीं तरफ निचले हिस्से में एक छोटा थंबनेल नज़र आएगा जो आपको स्टोर किए हुए फोटो तक ले जाएगा। आप चाहें तो स्टोर किए हुए इमेज को एडिट कर सकते हैं। आप जैसे ही एडिट करने के लिए तस्वीर चुन लेते हैं, आपको क्रॉप करने के विकल्प के साथ फिल्टर का सुझाव भी मिलेगा।


इसमें कई तरह के फिल्टर हैं। सभी ख्याति प्राप्त पेंटिंग पर आधारित हैं। फिल्टर अप्लाई करने के बाद आप तस्वीरों पर स्वाइप कर सकते हैं। बायीं तरफ स्वाइप करके आप फिल्टर के प्रभाव को कम कर सकते हैं और दायीं तरफ स्वाइप करके उसे 100 फीसदी तक ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको तस्वीर को स्टोर करने या सोशल नेटवर्क साइट पर शेयर करने का विकल्प मिलेगा।  

 प्रिज़्मा की वेबसाइट के मुताबिक, ऐप न्यूरल नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करके तस्वीरों को अलग किस्म का टच देता है। इससे साफ नहीं है कि यह ऐप क्या करता है और यह इस तरह के अन्य फोटोशॉप फिल्टर से कैसे अलग है? लेकिन प्रिज़्मा ज्यादातर मौकों पर अच्छा काम करता है।


उदाहरण के तौर पर मॉनड्रियन फिल्टर ने हमारी उम्मीद से बेहतर काम किया। यह आर्किटेक्चर की तस्वीरों को बेहतरीन लुक देने में कामयाब रहा। कुछ फिल्टर दूसरों की तुलना में ज्यादा बेहतर हैं। आप ऐसे फिल्टर को चुनना चाहेंगे जहां आर्टवर्क आपकी तस्वीर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करें। और आप सतर्क होकर रंग भी चुनना चाहेंगे। उदाहरण के तौर पर मोनोनोक फिल्टर ने ज्यादातर तस्वीरों के रंग को पूरी तरह से गायब कर दिया, यानी यह ब्राइट और आउटडोर सीन में काम आएगा।


हमने यह भी जानने की कोशिश की कि अगर हमने इन फिल्टर को वास्तविक आर्टवर्क पर इस्तेमाल किया तो यह कैसा काम करेगा। हमने कलर बुक पर आधी बनी हुई तस्वीर को लिया और इस पर अलग-अलग फिल्टर अप्लाई किए। मॉनड्रियन ने बेहद ही खराब रिजल्ट दिया। ऐसा ही स्क्रीम और अन्य कई फिल्टर के बारे में भी कहा जा सकता है। अंत में हम कैंडी फिल्टर से संतुष्ट हुए जिसका आउटपुट बहुत ज्यादा बुरा नहीं था। कुल मिलाकर यह ऐप वास्तविक चीजों की फोटो के साथ बेहतरीन काम करता है।


इसके अलावा आप ऐसी तस्वीर पर ही फिल्टर अप्लाई करें जिनमें में डिटेल की कोई कमी ना हो। उदाहरण के तौर पर एक लेब्राडोर के क्लॉज अप शॉट में सिर्फ दातों पर इफेक्ट का असर अच्छा था। बाकी तस्वीर सिर्फ गोल्डर ब्राउन फर थी, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। हाइज़ेनबर्ग नाम वाले लाइन आर्ट फिल्टर ने तो इस तस्वीर को बेहद ही घटिया बना दिया।



दूसरी तरफ, टीपू सुल्तान के समर पैलेस के अंदर की तस्वीर पर इस ऐप ने शानदार काम किया।


ऐसा ही घर में बनाए गए वॉफल की तस्वीरों के बारे में भी कहा जा सकता है। कई लाइन और ब्राइट कलर ने ऐप को कमाल करने का मौका दिया। ऐसे में आउटपुट तस्वीरें शानदार आईं।


हमने इस ऐप को आईपैड प्रो पर टेस्ट किया। इसे आईओएस 8 या उसके बाद के वर्ज़न पर चलाया जा सकता है, यानी यह आईफोन 4एस पर भी काम करेगा। हमारे आईपैड प्रो पर यह बेहद ही आसानी से चला। यह चंद सेकेंड में किसी भी तस्वीर पर फिल्टर अप्लाई करने में कामयाब रहा। अगर ऐप स्टोर के रिव्यू पर भी गौर करें तो लगता है कि ज्यादातर यूज़र को इसकी परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में इसे आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस पर ठीक से काम करना चाहिए।


हमें प्रिज़्मा ऐप बहुत पसंद आया। यह हमें लॉन्च के वक्त के इंस्टाग्राम की याद दिलाता है। हम फिलहाल असमंजस में हैं कि कितने लोग इसे इंस्टाग्राम की तरह लगातार इस्तेमाल करेंगे। इस ऐप को इस्तेमाल करना मज़ेदार है। लेकिन आप इन फिल्टर का इस्तेमाल अपने द्वारा ली गई हर तस्वीर पर नहीं करना चाहेंगे।


यह ऐप मुफ्त है व इसे इस्तेमाल करना और भी आसान। हमारा सुझाव होगा कि आप इसे एक बार ज़रूर इंस्टॉल करें। आगे आपकी पसंद।

व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फ़ीचर कितना कारगर

 व्हाट्सऐप ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित वीडियो कॉलिंग फ़ीचर आम यूज़र के लिए लॉन्च कर दिया। कई दूसरे वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह ही व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग के लिए भी कोई पैसे नहीं लगेंगे। हालांकि, अगर आप वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको वीडियो कॉलिंग के लिए अपने डेटा प्लान के मुताबिक इंटरनेट चार्ज देना होगा। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड, आईफोन व विंडोज़ डिवाइस यूज़र अब ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं।



बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने भारत में 16 करोड़ एक्टिव यूज़र होने का दावा किया है। भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है। व्हाट्सऐप का कहना है कि नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को भारत के हिसाब से काम करने केलिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। भारत में अभी भी अधिकतर जगहों पर खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी है। हम इस फ़ीचर को हर किसी के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं ना केवल उनके लिए जो महंगे नए फोन खरीद सकते हैं और बेहतर सेल्युलर नेटवर्क वाले देशों में रहते हैं।

व्हाट्सऐप की टक्कर वीडियो कॉलिंग में ऐप्पल के फेसटाइम, वीडियो कॉलिंग के दिग्गज स्काइप और हाल ही में गूगल द्वारा लॉन्च किए गए डुओ सहित कई दूसरे ऐप से है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फ़ीचर दूसरे वीडियो कॉलिंग ऐप से ज्यादा बेहतर साबित हो पाएगा? व्हाट्सऐप से की जाने वाली वीडियो क्वालिटी और ऑडियो क्वालिटी का हमने खुद अनुभव किया। और आज हम आपको बताएंगे कि वाई-फाई और मोबाइल डेटा नेटवर्क पर व्हाट्सऐप का वीडियो कॉलिंग फ़ीचर किस तरह पर परफॉर्म करता है।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉल करने का तरीका बेहद आसान है। इसके दो तरीके हैं।
  
  • व्हाट्सऐप खोलें
  • कॉन्टेक्ट टैब में जाए
  • उन यूज़र को खोजें और टैप करें जिन्हें आप कॉल करना चाहते हैं
  • स्क्रीन पर सबसे ऊपर बने फोन आइकन पर टैप करें
  • अब दिख रहे विकल्प में वीडियो कॉल चुनें

बस हो गया, इस तरह आप पहली बार व्हाट्सऐप से वीडियो कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा आप चैट विंडो में दो बार टैप करके भी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फुल स्क्रीन वीडियो के लिए आप फोन को अपनी सुविधानुसार लैंडस्केप या पोर्ट्रेट मोड पर घुमा सकते हैं।

हमने व्हाट्सऐप पर वाई-फाई और मोबाइल डेटा नेटवर्क दोनों से ही वीडियो कॉल किया। व्हाट्सऐप वीडियो कॉल में वाई-फाई और मोबाइल डेटा दोनों पर ही क्वालिटी लगभग एक जैसी है। व्हाट्सऐप कॉल के दौरान वीडियो कॉल आने पर वहीं रिंगटोन सुनाई देगी जो आपके स्मार्टफोन में मोबाइल कॉल के दौरान बजती है। व्हाट्सऐप से वाई-फाई नेटवर्क इस्तेमाल करने पर वीडियो क्वालिटी बेहतर नहीं है और वीडियो बहुत ज्यादा पिक्सलेट हो जाती है। इसके साथ ही अगर वाई-फाई सिग्नल अच्छे नहीं है तो वीडियो बीच में ही रुक जाता है और पुअर कनेक्शन होने पर कई बार कॉल डिसकनेक्ट भी हो जाता है। ऑडियो क्वालिटी को औसत से ज्यादा बेहतर नहीं कहा जा सकता क्योंकि आवाज़ रुक-रुक कर जाती है। हेडफोन के साथ इस्तेमाल करने पर भी आवाज़ साफ सुनाई नहीं पड़ती। मोबाइल डेटा नेटवर्क के इस्तेमाल के साथ भी वी़डियो कॉल की क्वालिटी में कोई फर्क नहीं पड़ता।

वीडियो कॉल के दौरान आप मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं। इसके लिए वीडियो कॉल के दौरान नीचे दिख रहे मैसेज आइकन पर क्लिक करना होगा जिससे वीडियो कॉल इंटरफेस बैकग्राउंड में चला जाएगा। वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी यूज़र को मैसेज भी भेजा जा सकता है। और फिर वापस वी़डियो कॉल पर स्विच किया जा सकता है। बांयीं तरफ दिख रहे कैमरा आइकन पर क्लिक कर फ्रंट व रियर कैमरा को स्विच कर सकते हैं। दांयीं तरफ दिए गए माइक आइकन पर क्लिक कर कॉल को म्यूट कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल पूरी तरह से इनक्रिप्टेड हैं। आईओएस में व्हाट्सऐप वीडियो कॉल का इंटरफेस थोड़ा सा अलग है। लेकिन अधिकतर फ़ीचर एक जैसे ही हैं।

व्हाट्सऐप का दावा है कि वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को भारत के इंटरनेट कनेक्टिविटी के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और खराब इंटरनेट कनेक्शन के दौरान भी यह फ़ीचर अच्छे से काम करेगा। लेकिन वी़डियो कॉल की क्वालिटी बहुत बेहतर नहीं है। ऐसे में कंपनी के बड़े दावे कहां तक सही है इस बारे में आने वाले समय में ही पता लगेगा।

हम पहले से ऐप्पल के फेसटाइम, स्काइप और फेसबुक मैसेंजर जैसी वीडियो कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल भी कर चुके हैं। बात करें डेटा खर्च की तो ऐप्पल का फेसटाइम सबसे कम डेटा खपत करता है। 4 मिनट की वीडियो कॉल के दौरान फेसटाइम ने 8.8 एमबी डेटा जबकि स्काइप व व्हाट्सऐप ने 12.3 और 12.74 एमबी डेटा खपत किया। इन सभी कॉल को दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन के 3जी नेटवर्क से किया गया।

हमने गूगल डुओ और फेसटाइम के वीडियो कॉलिंग फ़ीचर का इस्तेमाल भी किया है। और हमें वाई-फाई व मोबाइल नेटवर्क पर वीडियो कॉल व ऑडियो कॉल क्वालिटी बहुत ज्यादा स्पष्ट और अच्छी लगी। फेसटाइम और गूगल डुओ में वीडियो व ऑडियो क्वालिटी व्हाट्सऐप से की जाने वाली वीडियो कॉल से बहुत ज्यादा बेहतर है।

स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप का हिंदी ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर है काम का

स्मार्टफोन की दुनिया में लोग बात करने के लिए जुबान के साथ ऊंगलियों पर भी आश्रित होने लगे हैं। आपने सही पहचाना, हम बात कर रहे हैं मैसेज की। मज़ेदार बात यह है कि हर कोई अपनी भाषा में बात करने का भी शौक रखता है। शायद यही वजह है कि दिन प्रतिदिन हिंदी के साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से कंपनियां नई किस्म के प्रयोग कर रही हैं।


नए ज़माने के यूज़र का ख्याल रखते हुए गूगल ने इंडिक कीबोर्ड का पेश किया। इसके बाद कई कंपनियों ने इस दिशा में प्रयोग किए। अब लोकप्रिय कीबोर्ड ऐप स्विफ्टकी में भी गूगल के इंडिक कीबोर्ड जैसे फ़ीचर जोड़े गए है। पहले इस ऐप से नेटिव हिंदी कीबोर्ड में टाइप करना संभव था। लेकिन अब ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर को इसका हिस्सा बना दिया गया है।



यानी अगर आप अंग्रेजी में Namaste टाइप करते हैं तो यह अपने आप 'नमस्ते' हो जाता है। कंपनी की ओर से हिंदी और गुजराती भाषा में ट्रांसलिट्रेशन सपोर्ट मुहैया कराई गई हैं।


हमने इस कीबोर्ड ऐप को इस्तेमाल में लाया। आइए आपके साथ अपने अनुभव को साझा करते हैं। बता दें कि हमने इस ऐप के बीटा वर्ज़न को इस्तेमाल में किया है। फाइनल बिल्ड का अनुभव थोड़ा अलग हो सकता है।


सबसे पहले आपको ये कीबोर्ड इंस्टॉल करके इनेबल करना होगा। इसके बाद आप स्विफ्टकी बीटा ऐप को एक्टिव कर दें। ऐप के बारे में टाइपिंग के दौरान आपको बेहतर प्रिडिक्शन देने का दावा किया गया है। इसके बाद आपको अपने ऐप को जीमेल अकाउंट से वैरिफाई करना होगा। अब कीबोर्ड इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आपसे सबसे पहले अपने कीबोर्ड कस्टमाइज़ करने का विकल्प मिलेगा। इसमें लैंगवेज जोड़ना होगा। आप लैंगवेज में जाकर हिंदी फोनेटिक और हिंगलिश भाषा सेलेक्ट कर पाएंगे।हमने सबसे पहले हिंदी को सेलेक्ट करके इसकी टेस्टिंग की। कंपनी के दावे के मुताबिक, टाइप करना आसान था। इसका प्रिडिक्शन भी ठीक काम कर रहा था। और इसके लिए मैसेज बॉक्स के ठीक नीचे एक प्रिडिक्शन बार बना हुआ दिखता है। कीबोर्ड एक शब्द के कई प्रिडिक्शन देता है। ज़रूरी नहीं है कि वह स्क्रीन पर नज़र आए। आपको कीबोर्ड ऐप की दायीं तरफ ऊपरी हिस्से में एक नीचे वाला निशान नज़र आएगा। आप इसपर क्लिक करके कीबोर्ड द्वारा दिखाए जा रहे अन्य सुझावों को देख पाएंगे।


अगर आपको हिंदी में शब्द लिखना है कि टाइपिंग अंग्रेजी में कीजिए। जैसे ही पहला शब्द खत्म होने वाला हो, ट्रांसलिट्रेशन के हिंदी सुझाव में से सही शब्द को चुन लें। इसके साथ कीबोर्ड अपने आप अनुमान लगा लेता है कि आप हिंदी में लिखना चाहते हो। इसके बाद अगले शब्द अपने आप ही हिंदी में तब्दील होने लगते हैं। लेकिन हमारा अनुभव इतना भी सुखद नहीं रहा।


कई बार हिंदी में लिखते-लिखते शब्द अंग्रेजी में ही रह गए। इस कारण से टाइपिंग का क्रम बार-बार टूटा। हो सकता है कि ऐसा बीटा वर्ज़न के कारण हो रहा हो। उम्मीद है कि यह फाइनल बिल्ड में बेहतर काम करेगा। दावा किया गया है कि किसी एक शब्द के लिए कीबोर्ड ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सुझाव देता है। लेकिन नेटिव हिंदी कीबोर्ड को एक्टिव करने के बाद जब भी हमने किसी शब्द को टाइप किया। कीबोर्ड ने अंग्रेजी का प्रिडिक्शन नहीं दिखाया।


बता दें कि हम पहले से गूगल के इंडिक कीबोर्ड इस्तेमाल करते रहे हैं। ऐसे में इस कीबोर्ड का आदी होने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि यह कीबोर्ड तेजी से काम करता है, खासकर इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलिट्रेशन के मामले में। प्रिडिक्शन भी बहुत हद तक सटीक है। और यह इस्तेमाल के साथ और सुधरेगा।


इन सबके अलावा आप चाहें तो कीबोर्ड का साइज़ तय कर सकते हैं। इसके अलावा कीबोर्ड का लेआउट भी अपनी सुविधा और पसंद से बदल सकते हैं। लेकिन गूगल इंडिक कीबोर्ड की जगह इसे इस्तेमाल के लिए आपको ट्रांसलिट्रेशन की थोड़ी कमियों को नज़रअंदाज करना होगा

गूगल अलो लाया आपका हिंदी असिस्टेंट

गूगल ने अमेज़न के एलेक्सा, ऐप्पल के सिरी और माइक्रोसॉफ्ट के कोर्टाना को टक्कर देने के इरादे से अपनी स्मार्ट सर्विस गूगल असिस्टेंट लॉन्च की। गूगल ने सबसे पहले गूगल असिस्टेंट क गूगल आई/ओ कॉन्फ्रेंस में मई 2016 में  पेश किया था। गूगल असिस्टेंट, गूगल नाउ का ही एक बेहतर वर्जन है और यह गूगल के 'ओके गूगल' वॉयस कंट्रोल का विस्तार भी है। गूगल असिस्टेंट गूगल पिक्सल स्मार्टफोन, गूगल होम और गूगल अलो ऐप में उपलब्ध है। लेकिन गूगल अलो ऐप लगभग सभी एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस में काम करता है इसलिए कह सकते हैं कि गूगल असिस्टेंट सभी स्मार्टफोन को सपोर्ट करता है।



गूगल अलो ऐप को सितंबर में लॉन्च किया गया था। गूगल ने सितंबर महीने में आयोजित मेक इन इंडिया इवेंट में साल के अंत तक अलो ऐप में हिंदी असिस्टेंट फ़ीचर देने का वादा किया था। और दिसंबर में अलो में गूगल असिस्टेंट के लिए हिंदी सपोर्ट जारी किया गया। गूगल असिस्टेंट में अंग्रेजी के अलावा सपोर्ट करने वाली हिंदी दूसरी भाषा है। गूगल के मुताबिक, भारत में सबसे ज़्यादा अलो ऐप का इस्तेमाल होता है। नए फ़ीचर के आ जाने के बाद अलो में मौज़ूद गूगल असिस्टेंट हिंदी को समझता है और उसी भाषा में प्रतिक्रिया भी देता है।  नए फ़ीचर की जानकारी देते हुए गूगल ने यह भी दावा किया कि ऐप टेक्स्ट के अलावा हिंदी में तस्वीरों को भी पहचानेगा।

गूगल असिस्टेंट के हिंदी फ़ीचर को एंड्रॉयड व आईओएस दोनों डिवाइस में जारी किया गया है। असिस्टेंट को हिंदी में इस्तेमाल करने के लिए, यूज़र को 'टॉक टू मी इन हिंदी' कहना होगा या फिर अपने डिवाइस की लैंग्वेज की सेटिंग को एडजस्ट करना होगा। गूगल अलो में गूगल असिस्टेंट एक सर्च इंजन के तौर पर काम करता है यानी यह आपके हर सवाल का जवाब दे सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि गूगल असिस्टेंट में हिंदी सपोर्ट हमें कैसा लगा। हमने अलो ऐप के गूगल असिस्टेंट में हिंदी सपोर्ट का रिव्यू किया है।


सबसे पहले अलो ऐप में गूगल असिस्टेंट में जाएं और बात शुरू करें। मजेदार बात है कि हिंदी में बात करने के दौरान अब जब चाहें तब अंग्रेजी में भी बात कर सकते हैं। अगर आप लिखने से बोर हो गए हैं तो आपको यहां वॉयस टाइपिंग का मज़ा भी मिल जाएगा। गूगल असिस्टेंट में हिंदी में चैट करने के दौरान हिंदी में जबकि अंग्रेजी में बात करने के दौरान अंग्रेजी में सुझाव मिलता है।


गूगल असिस्टेंट से अगर आप पूछते हैं कि तुम क्या कर सकती हो, तो यह आपको घूमना, मनोरंजन, खेलकूद जैसे कई सारे विकल्प बताएगी। आप इनमें से अपना मनचाहा विकल्प चुन सकते हैं।


गूगल असिस्टेंट में आपको मौसम की जानकारी भी मिल जाएगी। आप चाहें तो मौसम के अपेडट के लिए हर रोज़ का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके मन कविता सुनाने का है तो गूगल असिस्टेंट से कहें और हो गई आपकी मुराद पूरी।  


अगर मैं गूगल असिस्टेंट से पूछती हूं कि मैं बहुत बोर हो रही हूं- तो यह असिस्टेंट हिंदी में मजेदार चुटकुला सुनाती है यानी यह आपके दोस्त का रोल भी अदा करेगी। बोरियत दूर करने के कई विकल्प असिस्टेंट सुझाएगी।

 आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो अब सारे मैच का शेड्यूल आपको असिस्टेंट में बस एक क्लिक पर मिल जाएगा। पूछें, क्रिकेट मैच कब है- और ये लीजिए इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल आपके सामने है। अगर आप किसी फ़िल्म के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो बस उसका नाम लिख दें और आपको उससे जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी।


चाहें तो आप गूगल असिस्टेंट के साथ अपने सुख और दुख भी बांट सकते हैं। जैसे कि अगर आप कहते हैं कि मेरी शादी हो रही है तो यह आपको बधाई देगी। आपसे कहेगी कि आप तो बहुत उत्साहित होंगे।


हमें लगता है कि चाहें आपको किसी चीज की जानकारी हासिल करनी हो या आप बोर हो रहे हों, गूगल असिस्टेंट वाकई आपके असिस्टेंट की भूमिका निभाता है।  गूगल असिस्टेंट का हिंदी सपोर्ट फ़ीचर हमें बेहद रोचक लगा और सबसे ख़ास बात इसके सटीक और मज़ेदार जवाब। जो आपको इसका फैन बना सकते हैं।  इसके अलावा अगर आपको कोई जवाब पसंद आता है तो आप थंब अप जबकि नापसंद होने पर थंब डाउन कर सकते हैं। थंब डाउन होने की स्थिति में असिस्टेंट आपसे पूछेगी कि आपको क्या पसंद नहीं आया और इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है। इसके अलावा थंब अप होने की स्थिति में आपका शुक्रिया अदा भी किया जाएगा।


गूगल असिस्टेंट में वॉयस टाइपिंग फ़ीचर भी हमें बेहद पसंद आया। और इसके सटीक हिंदी पहचानने की क्षमता ने हमें ख़ासा आकर्षित किया। गूगल असिस्टेंट निश्चित तौर पर अलो ऐप में सबसे ज्यादा मजे़दार और काम का फ़ीचर है और ख़ासतौर पर हिंदी बोलने और लिखने वाले यूज़र के लिए।

Paytm First Games ऐप की दो हफ्ते बाद हुई Google Play पर वापसी

 Paytm app के साथ-साथ Paytm First Games App को Google Play से हटाए जाने के दो हफ्ते बाद एक बार फिर इसकी वापसी कर दी गई है। हालांकि, पेटीएम ऐप की वापसी उसी दिन गूगल प्ले पर हो गई थी, लेकिन पेटीएम फर्स्ट गेम्स की वापसी से पहले इसमें कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। पेटीएम ऐप और पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप को प्ले स्टोर से हटाते वक्त गूगल ने कहा था कि उनकी पॉलिसी किसी भी प्रकार के कैसिनो की अनुमति नहीं देती है या किसी भी ऐसे अनियमित गैंबलिंग ऐप्स का समर्थन नहीं करती है, जो खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं।


Google Play पर वापसी के साथ मौजूद Paytm First Games किसी प्रकार का रियल कैश नहीं मांगता, लेकिन इसमें बोनस अकाउंट है जो पिछली बिड से बोनस जोड़ता है। हालांकि, यह गूगल प्ले पर मौजूद पुराने पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप से अलग है, जिसमें फैंटेसी गेम्स खेलने के लिए रियल कैश ट्रांसजेक्शन शामिल होता था।


Gadgets 360 ने इस संबंध में Google और Paytm दोनों कंपनियों से मंगलवार को संपर्क साधा है, लेकिन दोनों ही कंपनियों ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिरक बयान नहीं दिया है। हालांकि, बुधवार को पब्लिश ब्लॉग पोस्ट के जरिए ऐलान किया गया है कि पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप की वापसी गूगल प्ले पर हो गई है।



गौरतलब है कि नोएडा स्थित One97 Communications के स्वामित्व वाली कंपनी का कहना है कि वह फ्री फैंटसी स्पोर्ट्स के साथ इस ऐप को वापस लेकर आए हैं, जबकि ऐप का Pro वर्ज़न सीधे Paytm First Games की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप का प्रो वर्ज़न गूगल प्ले पर मौजूद पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप के पहले वर्ज़न जैसा ही है, जिसमें रियल कैश को आप UPI, कार्ड्स और नेटबैंकिंग के जरिए पैसे एड कर सकते हैं। हालांकि, गूगल प्ले पर मौजूद नए वर्ज़न पर अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

 आपको बता दें, 18 सितंबर को Google ने Paytm और Paytm First Games App को Google Play से हटा दिया गया था। कंपनी ने शुरुआती रूप में स्पष्ट नहीं किया कि ऐप्स को गूगल प्ले से क्यों हटाया गया है, हालांकि बाद में कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे हटाए जाने के पीछे का कारण गैंबलिंग है, जो कि गूगल प्ले की नीतियों का उल्लंघन है। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही गूगल प्ले पर पेटीएम की वापसी कर दी गई थी।

Wednesday, October 7, 2020

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है अनूठा फीचर

 WhatsApp इन दिनों Expiring Media नामक नए फीचर पर काम कर रहा है, इस फीचर के तहत यूज़र्स के चैट छोड़ते ही प्राप्त की गई तस्वीरें, वीडियो व जीआईएफ जैसी मीडिया फाइल एक व्यू के बाद खुद-ब-खुद चैट से गायब हो जाएंगी। माना जा रहा है कि यह लेटेस्ट फीचर Expiring Messages फीचर का ही विस्तार है, जिस पर इंस्टेंट मैसेजिंग कंपनी पिछले कुछ समय से काम कर रही है। एक्सपायरी मीडिया के साथ व्हाट्सऐप यूज़र्स अस्थायी रूप से दूसरे यूज़र्स को फोटो वीडियो भेज सकेंगे।



WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिसमें इस फीचर के इस्तेमाल को देखा जा सकता है। एक स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यह फीचर एक समर्पित टाइमर बटन के जरिए एक्सेस के लिए उपलब्ध होगा। यूज़र्स को अपनी चैट में मीडिया फाइल एड करने के बाद उस बटन पर टैप करना होगा। अन्य स्क्रीनशॉट के अनुसार, सिलेक्ट मीडिया कॉन्टेंट एक्सपायरेशन को इनेबल करेगा।

 WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपायरिंग मीडिया फीचर इनेबल तस्वीरें व वीडियो जिस यूज़र को भेजी गई है, उसके चैट विंडो छोड़ते ही वो वीडियो व तस्वीर पूरी तरह से गायब हो जाएगी। यही नहीं, इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने इस फीचर के जरिए भेजी गई मीडिया फाइल्स के लिए एक टाइमर आइकन भी पेश किया है, ताकि फाइल प्राप्त करने वाले यूज़र्स को मालूम चल सके कि भेजी गई फाइल लिमिटेड समय के लिए ही है चैट छोड़ते ही यह गायब हो जाएगी।


WABetaInfo ने उल्लेख किया कि यह नया फीचर शुरुआती स्टेज पर एंड्रॉयड यूज़र्स  के लिए डेवलप किया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूज़र्स को प्रदान किया जाएगा।

 

अब MyJio ऐप से करें राशन ऑर्डर

 JioMart को MyJio ऐप के साथ इंटीग्रेट किया गया है। अब Jio ग्राहक बिना दूसरी वेबसाइट व ऐप खोले सीधे  MyJio ऐप में ही JioMart का एक्सेस कर सकते हैं। माई जियो ऐप के अंदर इस मिनी-ऐप को अन्य इंटीग्रेटिड ऐप्स लिस्टिंग के साथ स्थित किया गया है, यह UPI के ऊपर मौजूद है जिसे हाल ही में पेश किया गया है। आपको बता दें, यह ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर माई जियो ऐप में बीटा में उपलब्ध है, जिस कारण इसमें बग होने की संभावना है।



Reliance के JioMart को MyJio App के अंदर लाइव कर दिया गया है। लिस्टिंग के अलावा, माई जियो ऐप में पॉप-अप भी दिया गया है, जिसके जरिेए यूज़र्स को जानकारी दी जा रही है कि जियो मार्ट अब सीधे माई जियो ऐप पर भी उपलब्ध है।


जियो मार्ट लिस्टिंग पर क्लिक करते हुए या फिर पॉप-अप पर क्लिक करते हुए यूज़र्स को ऐप के जियोकार्ट बीटा में पहुंचा दिया जाता है। जहां ग्राहक प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकता है।


आपको बता दें, रिलायंस रीटेल और जियो प्लेटफॉर्म के द्वारा संचालित जियो मार्ट की शुरुआत इस साल जनवरी महीने में महाराष्ट्र में की गई थी। हालांकि मई महीने में इस सुविधा में विस्तार करते हुए इसे देश के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचाया गया। इस सुविधा का लाभ आप वेबसाइट व व्हाट्सऐप द्वारा उठा सकते हैं। जुलाई महीने में जियो मार्ट ने एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल ऐप पेश किया था।


कंपनी का दावा है कि जियो मार्ट देशभर में 200 से भी अधिक शहरों में उपलब्ध है, जो कि विभिन्न समान को MRP (maximum retail price) से पांच प्रतिशत कम दान पर पेश करते हैं।  जियो मार्ट यूज़र्स अपने कार्ट पर विभिन्न सामान को एड कर, अपने पसंदीदा पेमेंट मोड को चुनकर ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। इसके जरिए आप ताजे फल, सब्जियां, चावल, आटा, डेयरी आइटम, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और घरेलू सफाई के सामना मंगवा सकते हैं।

Best-In-Class Mobile App Development

 Expert Mobile App Developers in Bangalore We Add Performance to Your Business with Technology! We have 7+ years of industry experience in t...