Wednesday, October 7, 2020

WhatsApp के एंड्रॉयड लेटेस्ट बीटा में मिला कैटालॉग शॉर्टकट व नया कॉल बटन फीचर

 WhatsApp के एंड्रॉयड यूज़र्स को लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में नया कैटालॉग शॉर्टकट प्राप्त हुआ है, जो कि बिजनेस चैट्स के लिए उपलब्ध होगा। नए कैटालॉग शॉर्टकट के लिए जगह बनाने के लिए व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल और वॉयस कॉल शॉर्टकट को मर्ज करते हुए एक नया कॉल बटन पेश किया है। हालांकि, यह फीचर केवल बिजनेस अकाउंट के लिए ही उपलब्ध होगा। रेगुलर चैट्स के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि व्हाट्सऐप पर अपने निजी कॉन्टेक्स के साथ चैट करने पर आपको वीडियो और वॉयस कॉल शॉर्टकट अभी भी दिखेगा।


WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.201.4 बीटा में नए कैटालॉग शॉर्टकट को जगह देने के लिए नया सम्मिलित कॉल बटन पेश किया है। नए कॉल बटन पर एक बार टैप करने पर आपको पॉप-अप मैन्यू नज़र आएगा जिसमें आपको विकल्प दिया जाएगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहेंगे या फिर वॉयस कॉल।आपको बता दें, नया कॉल बटन फीचर केवल बिजनेस चैट्स के लिए ही उपलब्ध है, जिसमें व्हाट्सऐप पर कैटालॉग ऑफर किए जाते हैं। इस विकल्प को मौजूदा वीडियो और वॉयस कॉल शॉर्टकट की जगह दी गई है, जो कि रेगलुर चैट्स में अभी भी उपलब्ध है।



कैटालॉग शॉर्टकट अपडेट का उद्देश्य व्हाट्सऐप के माध्यम से बिजनेस करने वाले यूज़र्स के प्रोटक्ट पोर्टफोलियो का क्विक एक्सेस प्रदान करेगा।


WABetaInfo ने इस महीने की शुरुआत में इस फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप वर्ज़न 2.20.200.3 बीटा में दी थी। हालांकि, अब इस फीचर को सभी बीटा यूज़र्स के लिए वर्ज़न 2.20.201.4 बीटा में पेश कर दिया गया है।


आप व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनने के बाद लेटेस्ट बीटा को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा रिलीज़ एपीके मिरर के माध्यम से एपीके फाइल में उपलब्ध है, जिसे आपके फोन में साइलोडेड किया जा सकता है।


आपको बता दें, हाल ही के बीटा रिलीज़ में व्हाट्सऐप ने मच अवेटिड मल्टी डिवाइस फीचर और वॉलपेपर कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर के संकेत दिए हैं। इसके अलावा, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने “recently used emoji” से जुड़ी समस्या में भी सुधार पेश किया था।

Instagram Reels में अब बना सकेंगे 30 सेकेंड का वीडियो

 Instagram का लेटेस्ट अपडेट यूज़र्स को 30 सेकेंड लम्बी वीडियो बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। अब, तक केवल इस प्लेटफॉर्म पर 15 सेकेंड्स की वीडियो बनाई जा सकती थी। इंस्टाग्राम ने कुछ बेसिक लेकिन महत्वपूर्ण व उपयोगी फीचर्स रील्स के लिए पेश करने की घोषणा की है, जिसके साथ TikTok के विकल्प के तौर पर उभरने वाले रील्स फीचर को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके। आपको बता दें, इस फीचर को कुछ महीने पहले ही भारत में पेश किया गया है। 30 सेकेंड लम्बी वीडियो बनाने के अलावा आने वाले अपडेट के साथ रील्स में टाइमर की सीमा को बढ़ाकर 10 सेकेंड कर दिया जाएगा। साथ ही आप वीडियो को ट्रिम और गैर-जरूरी क्लिप को डिलीट भी कर सकेंगे। इंस्टाग्राम जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए इन नए अपडेट्स को ज़ारी करने वाला है।

 


Instagram ने Reels  के लिए इन अपडेट की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। रील्स के लिए पेश किए जाने वाले इन अपडेट का उद्देश्य शॉर्ट वीडियो मेकिंग व अपलोडिंग फीचर रील्स को और भी ज्यादा सहज बनाना है।

आपको बता दें, रील्स इंस्टाग्राम का एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग एंड शेयरिंग फीचर है, जिसके जरिए यूज़र्स वीडियो को रिकॉर्ड व ऑडियो व विजुअल इफेक्ट्स के साथ एडिट कर सकते हैं। भारत में TikTok ऐप के बैन हो जाने के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने टिक-टॉक जैसी शॉर्ट वीडियो सुविधा देने वाले इस फीचर को लॉन्च किया था।  

टिकटॉक पर यूज़र्स 1 मिनट तक की लम्बी वीडियो को रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते थे। जबकि रील्स की लम्बाई थोड़ी कम थी, लेकिन नए अपडेट के बाद रील्स फीचर भी कुछ उतनी ही लम्बी वीडियो यूज़र्स को प्रदान करेगा जो टिकटॉक ऑफर करता था। आपको बता दें, अब तक रील्स पर केवल 15 सेकेंड्स लम्बी वीडियो ही बनाकर अपलोड की जा सकती है।

लम्बी वीडियो के अलावा आगामी अपडेट के जरिए रील्स वीडियो एडिटिंग प्रोसेसर को भी सहज बनाएगा। वर्तमान समय में रील्स पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए केवल 3 सेकेंड्स का ही समय मिलती है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह टाइमर 10 सेकेंड्स तक सेट किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने भारत में ऐप पर रील्स के लिए एक अलग टैब पेश किया था। इस टैब का उद्देश्य यूज़र्स को आसानी से रील्स वीडियो का एक्सेस प्रदान करना है। आपको बता दें, भारत पहला देश है जहां सबसे पहले रील्स के लिए टैब पेश किया गया है।

Mobile cloning क्या है

 क्या अथॉरिटी आपके WhatsApp अकाउंट को एक्सेस कर सकती है? यह सवाल आपके दिमाग में भी तब जरूर आया होगा जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर को उनके साल 2017 व्हाट्सऐप चैट के आधार पर समन ज़ारी किया था। यह चैट्स टैलेंट मैनेजर जया शाह के मोबाइल फोन से ली गई हैं। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि उन चैट्स को फोन से कैसे रीट्रीव (पुनः प्राप्त) किया गया? कई लोगों का मानना है कि मोबाइल क्लोनिंग के सहारे ऐसा किया गया होगा। यह कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल कई सालों से हो रहा है।



मोबाइल फोन क्लोनिंग का इस्तेमाल पिछले काफी समय से हो रहा है। इस तकनीक के जरिए क्लोन किए जा रहे फोन के डेटा व सेलुलर आइडेंटिडी को एक नए फोन में कॉपी किया जाता है। हालांकि, फोन की क्लोनिंग निजी तौर पर गैरकानूनी है। अथॉरिटी यूज़र के फोन का डेटा एक्सेस करने के लिए कानूनी तौर पर फॉरेंसिक का सहारा लेते हैं। इस प्रक्रिया में International Mobile Station Equipment Identity (IMEI) नंबर की ट्रांसफरिंग भी इनेबल होती है।


फोन क्लोनिंग के लिए महज प्रोग्रामिंग स्किल्स की जरूरत होती है और कुछ ही मिनटों में एक फोन का पूरा का पूरा डेटा दूसरे डिवाइस में पहुंच जाता है। पहले डेटा कॉपी करने के लिए फोन हाथ में लेना जरूरी होता था, लेकिन एडवांस हो रही स्मार्टफोन की दुनिया में अब यह भी जरूरी नहीं रह गया है। अब महज ऐप के इस्तेमाल से फोन क्लोनिंग की जा सकती है, वो भी बिना फोन को छूए।


क्लोनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पुराने फोन की व्हाट्सऐप चैट को नए फोन के क्लाउड में मौजूद रिसेंट बैकअप स्टोर में जाकर एक्सेस किया जा सकता है या फिर आईक्लाउड के गूगल ड्राइव में जाकर। आपके पास फोन कौन-सा है यह इस पर निर्भर करता है।


यह ध्यान देना जरूरी है कि व्हाट्सऐप चैट आपके फोन में एन्क्रिप्टेड है और बात-चीत भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। लेकिन व्हाट्सऐप बैकअप के साथ ऐसा नहीं है, इसे फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा एन्क्रिप्ट नहीं किया गया है।


WhatsApp ने अपने FAQ पोस्ट में साफ बताया है कि फोन का बैकअप फोन नंबर और गूगल अकाउंट से जुड़ा होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति आपके बैकअप से चैट को आसानी से हासिल कर सकता है। हालांकि, फोन क्लोनिंग में रीसेंट बैकअप के जरिए चैट्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। आपको बता दें, Huawei ने अपने फोन में खासतौर पर एक ऐसा प्रोसेस दिया था, जहां यूज़र्स पहले से फोन में आने वाले क्लोन ऐप का इस्तेमाल करके बैकअप से व्हाट्सऐप डेटा प्राप्त कर सकते थे।

WhatsApp का ‘Expiring Media

Android के लिए WhatsApp 2.20.201.6 बीटा में नए फीचर की झलक देखने को मिली है, जिसे ‘Expiring Media' कहा जाएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फीचर यूज़र्स को भेजी गई मीडिया फाइल्स जैसे इमेज़, वीडियो और GIF को एक बार देखने के बाद गायब कर देगा। शुरुआती रूप से इस फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप 2.20.201.1 बीटा के जरिए प्राप्त हुई थी। लेकिन लेटेस्ट बीटा वर्ज़न के जरिए अब सुझाव मिला है कि आखिरकार यह फीचर यूज़र्स के लिए किस प्रकार काम करेगा।



WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के द्वारा व्हाट्सऐप 2.20.201.6 बीटा के साझा किए स्क्रीनशॉट्स में देखने को मिला है, इस्टेंट मैसेजिंग ऐप मैसेज प्राप्त करने वाले यूज़र्स को पॉप-अप मैसेज के जरिए एक्सपायरिंग मीडिया फीचर की जानकारी देगा। इस पॉप-अप मैसेज में लिखा होगा, “This media will disappear once you leave this chat” (यह मीडिया फाइल चैट छोड़ते ही गायब हो जाएगी)। नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए साझा की गई मीडिया फाइल पर यह मैसेज यूज़र को दिखाई देगा।इसके अलावा, सोर्स के जरिए साझा किए एक स्क्रीनशॉट में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही मैसेज प्राप्त करने वाला यूज़र चैट छोड़ेगा एक बबल सामने आएगा, जिस पर लिखा होगा “View once photo expired”। व्हाट्सऐप इस फीचर के लिए एक समर्पित बटन भी पेश करेगा, जो कि एक्सपायरिंग मीडिया फीचर को इनेबल करते हुए फाइल भेजने में मदद करेगा, इस बटन को View Once कहा जा सकता है।


सामने आया रेफरेंस लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न का हिस्सा है, हालांकि एंड यूज़र्स के लिए यह फीचर विज़िबल नहीं है। लेकिन, पहले सामने आई जानकारी के लिहाज़ से इस फीचर में प्रगति हो रही है, उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में इसे कम से कम बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।


एक्सपायरिंग मैसेजिंग फीचर के अलावा कुछ नए फीचर्स भी ला सकता है, जो कि पिछले कुछ समय से ऐप की योजनाओं का हिस्सा है। पिछले महीने इसका साफ सबूत व्हाट्सएप 2.20.197.10 बीटा में देखा गया था।


आपको बता दें, व्हाट्सऐप का एक्सपायरिंग मीडिया फीचर काफी हद तक Instagram की तरह ही है, जिसमें यूज़र्स के द्वारा डायरेक्ट मैसेज में भेजी गई फोटो व वीडियो अपने आप गायब हो जाती है।

Google Meet पर मुफ्त मीटिंग की समय सीमा पर होगी नई पाबंदी

कोरोना वायरस महामारी के दौरान Google की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस का इस्तेमाल दोगुना हो गया है। इस बीच अब इस Google Meet प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जल्द ही गूगल मीट पर फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग सुविधा को महज 60 मिनट तक के लिए सीमित किया जाने वाला है। जी हां, टेक जाइंट गूगल के वीडियो चैट प्लेटफॉर्म गूगल मीट ने घोषणा की है कि 30 सितंबर के बाद गूगल मीट के फ्री वर्ज़न को 60 मिनट तक के लिए सीमित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि 30 सितंबर के बाद आप गूगल मीट पर महज 60 मिनट यानी 1 घंटा ही मुफ्त मीटिंग का लाभ उठा सकते हैं।


Google के एक प्रवक्ता ने The Verge को ईमेल के जरिए बताया, (अनुवादित) प्रोमो और एडवांस फीचर्स के एक्सपायर होने से संबंधित हमारे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे।


आपको बता दें, अब-तक गूगल अकाउंट के साथ कोई भी शख्स Google Meet के जरिए 100 लोगों के साथ मुफ्त वीडियो कॉल कर सकता था, वो भी बिना किसी लिमिट के।


The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर की समयसीमा अन्य सुविधाओं पर भी लागू होती है, जैसे कि G Suite एसेंशियल, जिसमें मीट के अधिक उन्नत फीचर जैसे 250 से अधिक लोगों के साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा, डायल-इन फोन नंबर, सिंगल डोमेन पर 100,000 लोगों के साथ लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा और गूगल डाइव पर गूगल मीटिंग की रिकॉर्डिंग सेव करने जैसी सुविधा आदि शामिल हैं। यह सभी फीचर्स भी यूज़र्स के लिए 30 सितंबर तक के लिए ही मुफ्त में उपलब्ध हैं।



यह फीचर केवल G Suite के "एंटरप्राइज" टायर के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है, जिसकी कीमत प्रति यूज़र $25 (लगभग 1,800 रुपये) प्रति महीना है।

WhatsApp बीटा यूज़र्स को मिल रहा है नया फीचर

 WhatsApp ने एंड्रॉयड डिवाइसों के लिए एक नया बीटा वर्ज़न जारी किया है, जो टेस्टिंग उद्देश्यों के लिए एक रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन लाता है। अपडेट की जानकारी देने वाले कुछ स्क्रीनशॉट पिछले महीने ऑनलाइन सामने आए थे। Android के लिए WhatsApp 2.20.201.9 बीटा पहली रिलीज है, जो रीडिज़ाइन किए गए स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन की एक झलक प्रदान करता है। यह फीचर यूज़र्स के लिए उनके स्टोरेज को मैनेज करना आसान बनाता है। सेक्शन में व्हाट्सऐप मीडिया फाइलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले स्पेस की विस्तार से जानकारी शामिल होती है। आप इसमें ऐप में मिली बड़ी फाइलों को भी देख सकेंगे।


जैसा कि WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo द्वारा बताया गया है, एंड्रॉयड के लिए आने वाले व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा में यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन जोड़ा जा रहा है। हालांकि यह फीचर्स फिलहाल सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन शुरुआत में जून में इसी ब्लॉग द्वारा लीक किया गया था। यह व्हाट्सऐप पर साझा की गई मीडिया फाइलों द्वारा लिए जाने वाले स्पेस को डिटेल में दिखाता है। फॉरवर्ड की गई फाइल्स और बड़ी फाइल्स के लिए सेटिंग्स> डेटा एंड स्टोरेज यूज़ेज> स्टोरेज यूज़ेज> सजेस्ट क्लीन अप ऑप्शन के तहत अलग से एक लिस्टिंग मिलती है।यूज़र्स अपनी फाइल्स को तारीख या उनके साइज़ के हिसाब से छांट भी सकते हैं। यह अपडेट यूज़र्स को उनकी गैर-महत्वपूर्ण फॉरवर्ड की गई फाइल्स और उन फाइल्स को तेज़ी से आराम से हटाने में मदद करता है और वह अपने फोन की स्टोरेज को आराम से मैनेज भी कर सकते हैं।

WhatsApp ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि डेवलपर्स इस फीचर को सभी यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्ज़न में कब जारी करेंगे। हालांकि, यदि आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर इसके बीटा वर्ज़न का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Google Play पर जाकर या एपीके मिरर से लेटेस्ट वर्ज़न को साइडलोड करके इसे देख सकते हैं।

यह ध्यान देना ज़रूरी है कि रीडिज़ाइन किया गया स्टोरेज यूज़ेज सेक्शन प्रारंभ में सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और व्हाट्सऐप 2.20.9.9 बीटा के जरिए इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इसलिए संभावना अधिक है कि आप अपने फोन पर बीटा रिलीज़ को अपडेट करने के बाद भी यह नया सेक्शन न देख पाए।
 

Facebook ने मैसेंजर को इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के साथ किया मर्ज

 Facebook को लेकर लम्बे समय से खबरें थी कि जल्द ही यह व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम को मर्ज करने की योजना बना रहा है। हालांकि, लेटेस्ट खबर के मुताबिक फेसबुक ने मैसेंजर को फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के डायरेक्टर मैसेज सर्विस के साथ मर्ज कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम ने बुधवार को इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज को मैसेंजर से साथ कनेक्ट करने के विकल्प को रोल आउट करना शुरू कर दिया। इस विकल्प को चुनने के बाद यूज़र्स फेसबुक मैसेंजर के जरिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज सकेंगे, वहीं इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज के जरिए मैसेंजर पर मैसेज भेज सकते हैं।


Facebook ने इसका ऐलान अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए किया। कुछ यूज़र्स को यह फीचर ऐप ओपन करते ही नज़र आ रहा है। हालांकि, जो यूज़र्स अपने Instagram के Direct Messages को Messenger के साथ मर्ज नहीं करना चाहते, तो वह इस विकल्प को इग्नोर भी कर सकते हैं। वहीं, यदि यूज़र इस अपडेट को चुनतें है, तो अपडेट के बाद उनका इंस्टाग्राम मैसेजिंग एक्सपीरियंस काफ हद तक मैसेंजर जैसा हो जाएगा। यानी कि नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम यूज़र्स मैसेज फॉरवर्डिंग और चैट कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चैट कस्टमाइज़ेशन में यूज़र्स अपनी चैट के रंग आदि में बदलाव कर सकते हैं अपनी चैट को निकनेम दे सकते हैं।



फेसबुक का कहना है कि यह फीचर्स सबसे पहले इंस्टाग्राम पर नज़र आएंगे और उसके बाद इन्हें मैसेंजर पर देखा जा सकेगा।


इस मर्जर के बाद एक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा सकता है वो भी बिना एक अलग ऐप डाउनलोड किए। हालांकि, इंस्टाग्राम से इंस्टाग्राम में की गई कॉल व मैसेज केवल इंस्टाग्राम ऐप में ही मौजूद रहेंगे।


साल 2019 की शुरुआत में फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उल्लेख किया था, जो कि फेसबुक के सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के मर्जर का एक महत्वपूर्ण बेनेफिट है। बता दें, व्हाट्सऐप और मैसेंजर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम में फिलहाल इस सपोर्ट को पेश नहीं किया गया है। फेसबुक ने इस अपडेट की जानकारी देते हुए एन्क्रिप्शन का उल्लेख नहीं किया।

WhatsApp को मिला नया बीटा अपडेट

 WhatsApp एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को सक्षम कर रहा है। इसमें एक बेहद उपयोगी 'ऑलवेज म्यूट' फीचर, एक नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई और उसके टूल्स और एक अन्य फीचर शामिल है, जिसे मीडिया गाइडलाइन्स कहा जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप 2.20.201.10 बीटा जारी किया है और यह भी पता चला है कि बिज़नेस अकाउंट के लिए वीडियो और वॉयस कॉल बटन गायब हो गए हैं। नए फीचर्स को लेटेस्ट बीटा में सक्षम किया गया है, लेकिन कुछ के लिए इन्हें इस्तेमाल कर पाने का समय थोड़ा अधिक हो सकता है।



WABetaInfo ने Android के लिए लेटेस्ट WhatsApp 2.20.201.10 बीटा में कई नए फीचर्स को देखा है। सभी में सबसे उपयोगी फीचर ऑलवेज म्यूट फीचर है, जो चैट को म्यूट करते समय पहले उपलब्ध 'एक साल' विकल्प को बदल देता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस फीचर के ज़रिए लोग ग्रुप या किसी एकल यूज़र को हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे। हम इस फीचर को लेटेस्ट बीटा में देखने में सक्षम थे। WABetaInfo ने यह भी कहा है कि यदि यह तुरंत नहीं दिखाई देता है, तो इसे कुछ दिनों के भीतर सभी बीटा यूज़र्स को दिखाई देना चाहिए।


अपडेट बीटा यूज़र्स के लिए एक नया स्टोरेज यूज़ेज यूआई भी लेकर आता है। ट्रैकर कहता है कि रोल आउट पिछले बीटा में शुरू हुआ था, लेकिन उस समय रोल आउट सभी को दिखाई नहीं दे रहा था। एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप 2.20.201.10 बीटा के साथ, अब कई यूज़र्स इस फीचर को कथित तौर पर देख सकते हैं। हमें अभी भी यह नया यूआई प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन इसे कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए सक्षम हो जाना चाहिए।इसके अलावा, मीडिया गाइडलाइन्स पब्लिक बीटा टेस्टिंग के लिए सक्षम किए जा रहे हैं। यह फीचर यूज़र्स को स्टिकर्स और टेक्स्ट को अलाइन करने की अनुमति देता है, जब आप तस्वीरों, वीडियो और GIF को एडिट करते हैं। यह फीचर अभी भी हमारे लिए सक्षम नहीं है, लेकिन यह जल्द ही उपलब्ध होना चाहिए।


आखिर में, ट्रैकर ने देखा कि WhatsApp वैरिफाइड बिज़नेस अकाउंट में चैट में वॉयस और वीडियो कॉल बटन छिपा रहा है। बटन कॉन्टेक्ट इंफो से भी गायब हो गए हैं। यदि आप चैट और कॉन्टेक्ट लिस्ट में प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करते हैं तो वे बटन अभी भी उपलब्ध हैं। व्हाट्सऐप इन चैट्स को क्यों छिपा रहा है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। यह केवल एक टेस्ट हो सकता है और व्हाट्सऐप इसे भविष्य के अपडेट में वापस ला सकता है।

Mirzapur Season 2 का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime Video

 लम्बे इंतज़ार के बाद आज आखिरकार Mirzapur सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। Amazon Prime Video के द्वारा सार्वजनिक किए इस ढाई मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर 2 की पूरी कहानी की झलक दिखाई गई है। सीज़न 2 की कहानी वहां से ही शुरू होगी, जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। पहले सीज़न में कुछ किरदारों का अंत दिखाया गया था, वहीं दूसरे सीज़न में कुछ नए किरदारों की एंट्री की गई है। बात ट्रेलर की करें, तो इसमें गद्दी के लिए कालीन भईया और मुन्ना पंडित के बीच भिडंत का माहौल दिखाया गया है, इसके अलावा गुड्डू पंडित और शरद शुक्ला के अंदर बदले की आग सुलगती दिखी है। बदले की आग तो स्वीटी की बहन गोलू के अंदर भी सुलग रही है, जिनका एक अलग ही अवतार सीज़न 2 में देखने को मिलेगा


Mirzapur Season 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती है कालीन भईया (पंकज़ त्रिपाठी) के डायलॉग के साथ "जो आया है... वो जाएगा भी...बस मर्जी हमारी होगी।" इसके बाद ट्रेलर में त्रिपाठी परिवार के बीच गद्दी के घमासान को दिखाया जाता है, मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) इस बार गद्दी पर बैठने को पूरा मन बना चुके हैं, लेकिन उनके नियम कायदे इस बार अलग होंगे। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर में एंट्री होती है गुड्डू पंडित की (अली फज़ल) की, जिनका किरदार इस बार और भी ज्यादा दमदार दिख रहा है। गुड्डू पंडित और शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) के अंदर त्रिपाठियों के खिलाफ बदले की आग सुलग रही है, जहां गुड्डू अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है, तो वहीं शरद अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। हालांकि, बदले और गद्दी के घमासान के बीच मिर्जापुर पर इस बार राज़ करने का मन बनाया है स्वीटी की बहन गोलू (श्वेता त्रिपाठी) ने भी। गोलू भी अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।


दूसरे सीज़न में आपको पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। अली फज़ल (गुड्डू) के किरदार में दिखेंगे, पंकज त्रिपाठी (कालिन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) के रूप में नज़र आएंगे। श्वेता त्रिपाठी (गोलू), रसिका दुगल कालिन भईया की पत्नी (बीना त्रिपाठी), हर्षिता शेखर गौड़ गुड्डू की छोटी बहन (डिंपी पांडे) के रूप में नज़र आएंगी। कुलभूषण खरबंदा के रूप में कालिन के पिता (अखंड त्रिपाठी), गुड्डू के पिता रमाकांत पंडित के रूप में (राजेश तैलंग) और गुड्डू की माँ के रूप में (शीबा चड्ढा) नज़र आएंगे। नए चेहरों में आपको अमित सियाल (इनसाइड एज), विजय वर्मा (गली बॉय), ईशा तलवार (आर्टिकल 15) और प्रियांशु पेन्युली (भावेश जोशी सुपरहीरो) जैसे स्टार्स दिखेंगे।


पुनित कृष्णा मिर्जापुर सीज़न 2 के निर्माता व लेखक हैं। हालांकि, मिर्जापुर के पहले सीज़न का निर्माण करण अनशुमन ने किया था, जो इस वक्त Inside Edge season 2 में व्यस्त हैं। गुरमित सिंह और मिहिर देसाई ने मिर्जापुर सीज़न 2 को डायरेक्ट किया है। वहीं, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, और कासिम जगमगिया इस सीज़न के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।


मिर्जापुर सीज़न 2 Amazon Prime Video पर 23 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।

Google Chrome ऐप में पासवर्ड सिक्योरिटी फीचर हुआ अपडेट

 Google Chrome एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पासवर्ड सिक्योरिटी और अन्य सेफ्टी फीचर्स संबंधी सुधार लेकर आई है। अगर आपके सेव किए गए पासवर्ड के साथ छेड़खानी होती है, तो ब्राउज़र आपको तुरंत अलर्ट करते हुए पासवर्ड बदलने का फोर्म भेजेगा। Chrome आपके यूज़रनेम और पासवर्ड की एक कॉपी को सुरक्षित फॉर्मेट में Google को भेजेगा, जिसके बाद गूगल उस सुरक्षित फॉर्मेट में से आपके यूज़रनेम और पासवर्ड को बिना निकाले, छेड़छाड़ की गई जानकारी की जांच करेगा।



टेक्नोलॉजी दिग्गज ने ने वेब स्टैंडर्ड के लिए सपोर्ट जोड़ा है, जो वेबसाइट्स को पासवर्ड बदलने का यूआरएल देने का काम करता है। इससे यूज़र्स के पासवर्ड बलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इस स्टैंडर्ड के उपयोग से क्रोम यूज़र्स को उनके पासवर्ड से छेड़छाड़ होने का अलर्ट देगा और उसके तुरंत बाद उन्हें सीधा उस वेबपेज पर ले जाएगा, जहां वे अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।

गूगल ने Chrome 86 में कुछ और फीचर्स भी पेश किए हैं, जिन्हें यूज़र सिक्योरिटी में सुधार करने के लिए जारी किया गया है। एंड्रॉयड के लिए पहले से बेहतर सुरक्षित ब्राउज़िग फीचर को भी जारी किया गया है, जिसके जरिए क्रोम आपको सेफ ब्राउजिंग सर्विस के साथ रीयल-टाइम डेटा शेयरिंग के जरिए फिशिंग, मैलवेयर और अन्य खतरनाक साइटों से सुरक्षा प्रदान करेगा। गूगल ने इस साल की शुरुआत में डेस्कटॉप के लिए एन्हैंस्ड सेफ ब्राउजिंग को जारी किया था और एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी थी कि प्रीडिक्टिव फिशिंग प्रोटेक्शन ने फिशिंग साइटों में अपने पासवर्ड टाइप करने वाले यूज़र्स की संख्या में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट देखी।


क्रोम ने आईओएस के लिए पासवर्ड की ऑटोफिलिंग से पहले बायोमेक्ट्रिक ऑथेन्टिकेशन स्टेप को भी जोड़ा है। आप अपनी फेस आईडी, टच आईडी या फिर फोन पासकोड के जरिए ऑथेन्टिकेशन सेट कर सकते हैं। यदि आप सेटिंग्स में क्रोम ऑटोफिल को ऑन करते हैं, तो क्रोम पासवर्ड मैनेजर आपको आईओएस ऐप्स या ब्राउज़र में सेव पासवर्ड को ऑटोफिल करने की अनुमति दे देगा।


क्रोम 86 एंड्रॉयड के लिए ‘mixed form warnings' भी लेकर आता है, जो यूज़र्स को HTTPS पेज पर एम्बेड हुए असुरक्षित फोर्म को सबमिट करने से पहले चेतावनी देगा। इस तरह के पेज यूज़र्स को असुरक्षित लिंक के जरिए डाउनलोड कंटेंट देते हैं या उन फोर्म का इस्तेमाल करते हैं, जो डेटा को असुरक्षित ढ़ंग से सबमिट करते हैं।

आपकी राय


Saturday, September 26, 2020

sms sending job - Apply remote employee

 एसएमएस भेजने वाली नौकरी सबसे आसान अंशकालिक नौकरियां अवसर में से एक है। आपको कुछ लक्षित लोगों को हमारी कंपनी का टेक्स्ट विज्ञापन बस भेजना है।

We are looking for part time employee to do sms sending job


विज्ञापन पाठ 160 से कम है। प्रमुख विशेषता यह है कि आप इस काम को कभी भी कहीं भी कर सकते हैं जैसे अपना घर बनाना, सार्वजनिक स्थान पर, बस में, ट्रेन में कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं बस अपना मोबाइल फोन लें और हमारे पाठ विज्ञापन को चयनित संपर्क नंबर पर भेजें जो संपर्क नंबर प्रदान करता है हमसे।

आवेदन यहाँ करें (Apply Now) - sms sending jobs


यह एक मार्केटिंग बेस जॉब्स है। आपको कुछ व्यवसाय-संबंधी विज्ञापन (जॉब्स ऑफ़र, उत्पाद बिक्री, सेवा प्रस्ताव, आदि) भेजने की आवश्यकता है। आपको बस हमारे सेल की आवश्यकता है या हमारे पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जाएं और अपनी नौकरी शुरू करें।

अगर हमारे पास स्मार्ट फोन नहीं है तो हम मुफ्त में स्मार्ट फोन प्रदान करते हैं

घर के लिए एसएमएस नौकरी नौकरी की सुविधा भेजने एसएमएस

किसी भी कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं है, अपने मोबाइल फोन को रखें और हमारे पाठ को अग्रेषित करें जो हम प्रदान करते हैं

अपने मोबाइल पर किसी इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है।

इस नौकरी में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

सिर्फ एसएमएस भेजकर अपने घर बैठे पैसे कमाएं।

इन नौकरियों को करते समय कोई कागज काम नहीं करता है।

oppo a52 मुफ्त की पेशकश

अंत में यह इतना आसान काम है। अब एक दिन हर कोई जानता है कि इस काम को शुरू करने के लिए किसी अतिरिक्त कौशल की जरूरत नहीं है।

आप अपने मोबाइल नंबर गोपनीयता के कारण हमारे बल्क एसएमएस भेजने वाले पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

10% तक कमीशन जबकि आप अपने दोस्तों को एसएमएस जॉब के लिए रेफर करते हैं।

अपने बैंक खाते में दैनिक भुगतान प्राप्त करें जो पंजीकरण के समय दिया गया है।

कैसे भेजें SMS से नौकरी?

पहले से ही हमने एसएमएस भेजने के बारे में चर्चा की, एसएमएस भेजने के बाद आपको प्रति एसएमएस 4 / - रुपये मिलते हैं, इसलिए आपका दैनिक भुगतान 200 एसएमएस x रुपये 4 = रुपये 800 / - है जो केवल चांदी योजना के लिए है।

आप SMS भेज नौकरी से अधिक कमा सकते हैं

अपने सहबद्ध लिंक को अपने मित्रों के समूह या परिवार और फेसबुक वेबसाइट जैसे सामाजिक वेबसाइट आदि में साझा करें

आपको प्रति उपयोगकर्ता 10% कमीशन मिलेगा। यह आपकी पूरी तरह से अतिरिक्त आय है, मान लीजिए कि आप प्रति माह 10 व्यक्ति का संदर्भ लेते हैं तो प्रति व्यक्ति 250 x 10 प्रति व्यक्ति = 2,500 रुपये कमाएं

आप गोल्डन प्लान चुन सकते हैं और प्रति एसएमएस 5 रुपये कमा सकते हैं (इसलिए मुझे लगता है कि सिल्वर प्लान की तुलना में बेहतर है कि यह एसएमएस पर केवल 4 रुपये प्रति है)

गोल्डन प्लान आपके लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह आपको एक और काम देता है, और आपको प्रति एसएमएस 200 रुपए की तुलना में प्रति एसएमएस 5 रुपए मिलता है।

हर कोई एसएमएस भेजने का काम कर सकता है। इसके लिए बस एक मोबाइल फोन चाहिए जिसमें एसएमएस की सुविधा हो। और कैसे एसएमएस भेजें, कैसे एसएमएस कॉपी करें, कैसे एक एसएमएस फॉरवर्ड करें आदि के कुछ बुनियादी ज्ञान के साथ।

आप निशुल्क एसएमएस के लिए अपने सेलुलर सेवा प्रदाता से कुछ ऐड-ऑन पावर रिचार्ज का उपयोग कर सकते हैं, चाहे आप एसएमएस भेजने के लिए जिस कंपनी के नेटवर्क का उपयोग कर रहे हों, वह भी आप हमारे बल्क एसएमएस भेजने वाले पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन यदि आप हमारे बल्क एसएमएस भेजने वाले पोर्टल का उपयोग करते हैं, तो इसे अवश्य करना चाहिए एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है।

मोबाइल से एसएमएस जॉब कैसे करें?

एक कदम, हमारे पोर्टल में अपना आईडी लॉगिन करें फिर हमारे डैशबोर्ड अनुभाग पर जाएं और विज्ञापन पाठ की प्रतिलिपि बनाएँ।

इसके बाद अपने मोबाइल मैसेज सेक्शन में जाएं और टेक्स्ट को मैसेज बार में पेस्ट करें, फिर से हमारे पोर्टल पर आएं और डाउनलोड न करें। सूची, एक बार डाउनलोड नं। अपने मोबाइल फोन में सूची खोलें, फिर एक-एक करके नंबर की कॉपी करें और एसएमएस भेजें।

आप निशुल्क एसएमएस और सुरक्षित धन भेजने के लिए हमारे पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं या अपने मोबाइल को निजी कर सकते हैं।

आइए कुछ निशुल्क एसएमएस भेजने वाले पोर्टल विवरणों पर एक नज़र डालें, वे भौतिक सेलफोन के बिना मुफ्त एसएमएस की पेशकश करते हैं। आपको बस मुफ्त साइन अप करने और दैनिक 200 एसएमएस भेजने की आवश्यकता है।

एसएमएस भेजने का काम 

ऐसा करना बहुत आसान है, हर कोई ऐसा कर सकता है।

100% जोखिम मुक्त नौकरी।

भुगतान में कोई विलंब नहीं। यदि आपके भुगतान में देरी हुई तो 15% अतिरिक्त कैशबैक।

सुबह 10:00 बजे- 06:30 बजे कस्टमर केयर सपोर्ट।

कार्यों की स्वतंत्रता। आप किसी भी दिन किसी भी समय अपना काम शुरू कर सकते हैं।

शामिल कैसे हों? एसएमएस भेजने का काम

अपने वैध विवरण (नाम, पता, संपर्क, ईमेल आईडी, भुगतान मोड, आपका बैंक खाता नहीं IFSC कोड आदि) के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।

अपनी पंजीकरण फीस का भुगतान करें और भुगतान प्रमाण भेजें (जैसे- TXN आईडी / साइबर कैफे रसीद / भुगतान नींद आदि)

1 से 3 घंटे के भीतर हम आपके खाते को सक्रिय कर देंगे।

SMS Sending Job से हम कैसे कमा सकते है?

कई बार, हम सोच रहे हैं कि SMS भेजकर कंपनी कैसे कमाएगी

हमने आपको पहले ही बताया था कि एसएमएस जॉब मार्केटिंग जॉब है और यह हमारी मार्केटिंग रणनीति है, हम आपको कई प्रकार के एसएमएस प्रदान करते हैं जैसे उत्पाद विज्ञापन या किसी भी जॉब का विज्ञापन, और आप जानते हैं कि टीवी और अन्य मार्केटिंग विज्ञापन बहुत महंगे हैं, इसलिए हम एसएमएस भेजने का काम करते हैं और हम उत्पाद या किसी अन्य द्वारा कमाएँ।

इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं ताकि हम आपको और विवरण दे सकें।

महत्वपूर्ण नोट - अब आप मोबाइल फोन के साथ भी काम कर सकते हैं। आपको इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर या लैपटॉप या मोबाइल फोन की आवश्यकता है। दैनिक भुगतान भी उपलब्ध है। फॉर्म भरना, कॉपी पेस्ट करना, नौकरी भेजना, ईमेल भेजना, विज्ञापन पोस्ट करना भी बिना किसी पंजीकरण शुल्क या किसी निवेश के जमा करना

Best-In-Class Mobile App Development

 Expert Mobile App Developers in Bangalore We Add Performance to Your Business with Technology! We have 7+ years of industry experience in t...